(हल) बूझिये कि यह किस पेड का छायाचित्र है — 3
August 5, 2007 at 3:07 am | In बूझो तो जानें |
हल: यह न केला है न केली है. prakruti ने जरुर कहा कि यह कुछ और है. समीर जी ने पहले केला कहा, फिर शायद उनको लगा कि उत्तर इतना सरल हो तो यह पहेली कैसी अत: वे बच निकले. रचना ने कहा कि यह खजूर है. सुनकर आप हंसेगे कि खजूर ? शायद कविता करते करते वे वास्तविक दुनिंयां से कल्पनालोक में पहुंच गई है जो उनको केले के पत्ते खजूर के पत्ते नजर आ रहे है.
लेकिन मित्रों, कई बार विचित्र चीजें सच हो जाती है. रचना जी ने सही कहा. यह खजूर/नारियल आदि के परिवार का पेड है जिसके पत्ते केले जैसे लगते है. कुछ सालों में यह बडा हो जायगा एवं खजूर जैसा कठोर डंठल जमीन से बाहर आ जायगा. इसका बडा पेड दिखेगा तो उसका चित्र भी दे देंगे. यह पेड बहुत दुर्लभ है अत: मुझे इससे बडा पेड अभी नहीं मिला है. ग्वालियर (म प्र) के गांधी उद्यान में इस तरह का एक बडा पेड मेरे बचपन में हुआ करता थ.
आप इस चित्र का उपयोग रचनात्मक सामान्य प्रतिलिपि अधिकार के अंतर्गत कर सकते है. इस तरह के वैधानिक उपयोग से सम्बंधित अधिक जानकारी इस चिट्ठे के ”About” पन्ने पर दी गई है. You are welcome to reuse this picture under Creative Commons Copyright as listed in the “About” section of this blog.
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान-फोटोग्राफ, फोटोग्राफ, रचनात्मक-सामान्य-प्रतिलिपि-अधिकार, फोटो-ब्लाग, मुफ्त-फोटो, creative-commons, creative-commons-photograph, india, indian-photographs, Shastri-Philip,
8 Comments »
RSS feed for comments on this post. TrackBack URI
Leave a comment
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
कमाल है।
Comment by Shrish — August 5, 2007 #
यकीन नही आता ।
और हाँ शास्त्री जी वंदे मातरम् वाला स्टीकर हम नही लगा पा रहे है। कई बार कोशिश की है।
Comment by mamta — August 5, 2007 #
सर खुजाने पर मजबुर हो गए.
Comment by sanjay bengani — August 5, 2007 #
palm trees of many varieties and a very nice tree is found in singpore also . i am not as learned as mr shashtri so i dont know the name but i have the photo and can upload it if some one wants to see
Comment by rachna — August 5, 2007 #
तब तो हमारा उत्तर सही माना जाये. हम कह दिये थे कि केला नहीं है. आधा ही इनाम दे दिया जाये तो भी ठीक.
Comment by समीर लाल — August 5, 2007 #
@समीर लाल
दो आधे हो जाने दीजिये, तब पूरा ही दे देंगे !!!
Comment by Shastri JC Philip — August 5, 2007 #
agar koi inaam hae toh mera inam sameer bhai ko de dae . kab tak agale aadhae ka intazar karegae !!!!!!!!
Comment by rachna — August 5, 2007 #
@Rachna
Sameer ji, Rachna is going to send her prize to you!!!!
Comment by Shastri JC Philip — August 5, 2007 #