(हल) बूझिये कि यह किस चीज का छायाचित्र है — 5
August 9, 2007 at 4:30 am | In बूझो तो जानें |
फोटो ब्लोग हल : जब सीधे सादे मनीप्लांट को किसी नारियल के पेड पर चढा दिया जाता है तो उसके पत्ते एक वर्ग फुट के आसपास या उससे अधिक बडे हो जाते हैं. दूसरे चित्र में दिया गया गमला नारियल के पेड के बगल में ही है, एवं अनुमानत: दोनों बेलों की उमर एक ही है.
Photo Blog: When money-plant is made to climb a coconut tree, the leaves grow to about 1 square feet or more.
इस चित्र में एक आम चीज है. लेकिन चित्र इस तरह से लिया गया है कि समझना कुछ मुश्किल हो गया है. बूझिये कि यह क्या है एवं टिप्पणी में जोड दीजिये. हम इस तरह के चित्र नियमित रूप से देने की कोशिश करेंगे. पहले चार चित्रों के पोस्ट करने के बाद पांचवे चित्र के साथ पहले चित्र का उत्तर भी देंगे. इस प्रकार एक चित्र के पोस्ट करने के एवं उत्तर छपने के बीच हमेशा चार चित्रों का अंतराल होगा जिससे कि चित्र-पहेलियेओं में रुचि रखने वाले पाठकों को सोचने का भरपूर समय मिले.
आप इस चित्र का उपयोग रचनात्मक सामान्य प्रतिलिपि अधिकार के अंतर्गत कर सकते है. इस तरह के वैधानिक उपयोग से सम्बंधित अधिक जानकारी इस चिट्ठे के ”About” पन्ने पर दी गई है. You are welcome to reuse this picture under Creative Commons Copyright as listed in the “About” section of this blog.
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान-फोटोग्राफ, फोटोग्राफ, रचनात्मक-सामान्य-प्रतिलिपि-अधिकार, फोटो-ब्लाग, मुफ्त-फोटो, creative-commons, creative-commons-photograph, india, indian-photographs, Shastri-Philip,
2 Comments »
RSS feed for comments on this post. TrackBack URI
Leave a comment
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
यह आसान था, इसलिए मेरा जवाब भी सही था.
Comment by sanjay bengani — August 9, 2007 #
इतना सरल!! इसी लिये हमने भाग ही नहीं लिया कि संजय भाई कम से कम इसे तो जीत लें. वरना तो बेचारे..
Comment by समीर लाल — August 9, 2007 #